उत्तराखंड

फर्जी डिग्री का मामला सामने आने के बाद प्रधानाचार्य रोबिन सिंह की गईं कुर्सी

पौड़ी – विकासखंड एकेश्वर के राजकीय इंटर कॉलेज इंदिरापुरी में फर्जी डिग्री का मामला सामने आने के बाद प्रधानाचार्य रोबिन सिंह की कुर्सी चली गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रबंधन को उन्हें तत्काल बर्खास्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

रॉबीन सिंह की नियुक्ति इसी साल 20 मार्च को हुई थी। आरोप है कि चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी कर उन्हें मेरिट में ऊपर लाया गया। साक्षात्कार में चयन समिति ने उन्हें सिर्फ 1 अंक दिया था, फिर भी 77.74 अंक के साथ वे पहली वरीयता में आ गए। दूसरे नंबर पर 75.80 अंक के साथ रश्मि बहुखंडी थीं।

मामले का खुलासा तब हुआ जब रश्मि बहुखंडी ने आरटीआई लगाकर रोबिन के शैक्षणिक दस्तावेज मांगे। जांच में पता चला कि रोबिन द्वारा जमा की गई बीएड और एमए की डिग्री फर्जी हैं। उन्होंने सिक्किम यूनिवर्सिटी से 2017 में एमए और 2022 में बीएड होना बताया था, जबकि उस संस्थान को मान्यता 2022 में ही मिली थी।

सीईओ अत्रेश सयाना ने बताया कि मामले की जांच के लिए बीईओ कल्जीखाल और कोट को जिम्मेदारी दी गई थी। रोबिन को 15 और 23 जून को स्पष्टीकरण के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसके बाद कार्रवाई की संस्तुति की गई।

इस मुद्दे को उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने अप्रैल से ही उठाया था। संघ ने शिक्षा विभाग में जाकर एसआईटी से जांच कराने की मांग भी की थी। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम कंडवाल और उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि यह युवाओं की जीत है और विभाग में फर्जी डिग्री वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहनी चाहिए।

फिलहाल कॉलेज प्रबंधन को सीईओ के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई करनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!