साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को साईबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर वापस दिलाए ₹25.40 लाख रूपए की रकम
साइबर ठगो पर एसटीएफ की कार्यवाही लगातार जारी
प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतो पर की जा रही है त्वरित प्रभावी कार्यवाही
Investment Trading के नाम पर हुई थी पीड़ित के साथ धोखाधड़ी
देहरादून – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड की जनसामान्य से अपील है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें तथा ओटीपी, बैंक विवरण, सीवीवी एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार के लोक लुभावने अवसरों/फर्जी साईट/धनराशि दोगुना करने व टिकट बुक करने वाले अनजान अवसरो के प्रलोभन में न आयें, किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें। अथवा www.cybercrime.gov.in पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं ।
साईबर थाना पुलिस टीम-
1- निरीक्षक शरद चौधरी
2- हे0कानि0 हेम चन्द्र मठपाल
3- कानि0 मौ0 उस्मान

