10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
मोरी – अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मोरी पुलिस की टीम द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2026 को अमृत बहादुर नाम के व्यक्ति को 10 लीटर अबैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोरी पर आबकारी अधिनियम धारा 60(1) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम
1- ASI रघुवीर सिंह
2- का0 विशन
3- का0 महिदेव सिंह
4- का0 कविन्द्र सिंह

