उत्तराखंड

दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में पुरोला में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

पुरोला –  कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में को पुरोला नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लाठीचार्ज की घटना की कड़ी निंदा की। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।

जुलूस के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दिल्ली में हुई घटना की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की।

प्रदर्शन में कांग्रेस के विलॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी अन्य पदाधिकारी, नगर एवं ब्लॉक इकाई के कार्यकर्ता तथा समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!