उत्तराखंड

उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी

उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी

देहरादून – उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर की रात से 30 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक प्रदेश के सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में मसूरी, चकराता, पुरोला, बड़कोट, ऋषिकेश, रुड़की, डोईवाला, देवप्रयाग, श्रीनगर, तुंगनाथ, सोनप्रयाग, केदारनाथ, बदरीनाथ और गोविंदघाट शामिल हैं।

इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से परहेज करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!