उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा 05 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक जनपद का भ्रमण करेंगे

उत्तरकाशी – जनपद उत्तरक में राज्य के पशुपालन , दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाल, कौशल विकास एवं सेवायोजन एवं मा.प्रभारी मंत्री जनपद उत्तरकाशी, उत्तराखंड सरकार  सौरभ बहुगुणा 05 अप्रैल को डामटा, नौगांव, मोरी, फीताड़ी में कार्यकर्ताओ और जनप्रतिनिधियो के साथ भेंट–वार्ता और बैठक करेंगे। 06 अप्रैल को मोरी, पुरोला, बड़कोट, ब्रह्मखाल और चिन्यालीसौड़ में कार्यकर्ताओ और जनप्रतिनिधियो के साथ भेंट–वार्ता और बैठक करेंगे।

07 अप्रैल को डुंडा में कार्यकर्ताओ और जनप्रतिनिधियो के साथ भेंट–वार्ता और बैठक करने के पश्चात् 11:45 बजे जोशियाडा पहुंचकर आई.टी.आई. भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। अपराह्न 13:45 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के पश्चात् 15:00 बजे जिला सभागार उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा विषयक संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 08 अप्रैल को प्रातः 08:00 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!