उत्तराखंड

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को सब्जी एवं फूलों की खेती को बढ़ावा देने हेतु दिया गया प्रशिक्षण

नाबार्ड RIDF क्लस्टर आधारित पॉलीहाउस परियोजना के अंतर्गत किसानों को आधारभूत प्रशिक्षण 

उत्तरकाशी – जनपद उत्तरकाशी में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा नाबार्ड की RIDF योजना के अंतर्गत क्लस्टर आधारित छोटे पॉलीहाउस (50 से 500 वर्गमीटर) में सब्जी एवं फूलों की खेती को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, चिन्यालीसौड़ में किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह जी द्वारा वाहन को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया गया। कार्यक्रम में डॉ. गौरव पपने, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. ज्योति बजेली, ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ तथा विकासखंड भटवाड़ी एवं गंगा घाटी के कुल 115 किसानों ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही उद्यान विभाग के सभी प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण से जनपद के किसानों को संरक्षित खेती की आधुनिक तकनीकों से जुड़ने तथा उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। पॉलीहाउस के माध्यम से किसान कम क्षेत्रफल में उन्नत तकनीक अपनाकर सब्जी एवं पुष्प उत्पादन को बढ़ावा दे सकते हैं।

किसान ‘अपनी सरकार’ पोर्टल के माध्यम से नाबार्ड पॉलीहाउस की स्थापना हेतु आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान अपने निकटतम उद्यान सचलदल केंद्र के कार्यालय में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उद्यान विभाग का उद्देश्य आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को किसानों तक पहुंचाकर उत्पादन बढ़ाना, किसानों की आय में वृद्धि करना तथा जनपद में संरक्षित खेती को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!