उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने दिये निर्देश

उत्तरकाशी –  यमुनोत्री धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी जल संस्थान, पशुपालन, स्वास्थ्य, पुलिस,लोनिवि, एन.एच., पर्यटन, सुलभ शौचालय, जिला पंचायत आदि की बैठक लेते हुये यात्रा व्यवस्थाओं को सुगम बनाने पर जोर दिया l

उन्होंने यमुनोत्री पैदल मार्ग में पी.ए. (साउण्ड सिस्टम) स्थापित करने के निर्देश दिये जिसमें यात्रा से जुड़ी विभिन्न आवश्यक जानकारियों के साथ तीर्थ यात्रियों को आध्यात्मिक रूप से यात्रा का आंनद प्राप्त हो । वहीं उन्होंने स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाओं के लिये एसडीआरएफ की तैनाती पैदल यात्रा मार्ग में नियमित रूप से सुनिश्चित करने निर्देश दिये ।

उन्होंने वर्चुअली अधिशासी अभियंता जल संस्थान बड़कोट को शौचालय में पानी की उपलब्धता निरन्तर बनाये रखने के निर्देश दिये। वहीं मुख्य पशुचिकित्साधिकारी अधिकारी को घोड़े – खच्चरों के लिए चरी में पानी की सप्लाई व साफ – सफाई व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये ।

उन्होंने सड़क महकमें के एन.एच. व लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि विभिन्न यात्रा सड़क मार्गों में पानी का छिड़काव किया जाए । ताकि सड़क में अनावश्यक रूप से धूल का गुब्बार न उठे ।

उन्होंने बैठक में यात्रा व्यवस्थाओं को सुगम बनाने को लेकर सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्यों का निर्वहन करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा० बी. एस. रावत, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी हरि सिंह बिष्ट, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एस. एल. आर्य, सहित उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट शातनु पराशर, चंचल शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कमल किशोर जोशी वर्चुअली जुड़े रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!