उत्तराखंड

एक वर्ष का कार्यकाल—विकास, विश्वास और जनसेवा की नई पहचान बना रही जिला पंचायत उत्तरकाशी

दूरस्थ गांवों तक विकास पहुंचाने, स्वच्छता को प्राथमिकता देने और पर्यटन की नई संभावनाओं को तलाशने पर विशेष जोर

उत्तरकाशी – जिला पंचायत उत्तरकाशी के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला पंचायत ने विकास एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया है। बीते एक वर्ष में जिला पंचायत ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को समझते हुए सड़क, संपर्क मार्ग, पुलिया, पेयजल, स्वच्छता, सार्वजनिक सुविधाओं तथा ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान ने कहा कि जिला पंचायत का यह एक वर्ष केवल कार्यकाल पूरा होने का अवसर नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को विकास के माध्यम से मजबूत करने का अवसर है। हमारा प्रयास है कि जनपद के अंतिम गांव तक विकास की योजनाएं पहुंचे और ग्रामीणों को अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए परेशान न होना पड़े। “दूरस्थ गांवों तक विकास पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता”

जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए जिला पंचायत द्वारा दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों की आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया गया। ग्रामीण संपर्क मार्गों, पुलियाओं, सार्वजनिक परिसंपत्तियों एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया गया।

स्वच्छ उत्तरकाशी की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

जिला पंचायत द्वारा स्वच्छता को विकास का महत्वपूर्ण आधार मानते हुए स्वच्छता व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय, कूड़ा निस्तारण एवं स्वच्छ ग्रामीण परिवेश की दिशा में विशेष पहल की गई है। आने वाले समय में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

पर्यटन और धार्मिक विरासत को मिलेगा नया आयाम

उत्तरकाशी की धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए जिला पंचायत द्वारा पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। स्थानीय मेलों, धार्मिक आयोजनों एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देकर स्थानीय रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। जनसमस्याओं के समाधान के लिए विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!