02 शातिर मादक पदार्थ तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
नशा तस्करों पर भारी पडता “ऑपरेशन प्रहार
एसएसपी देहरादून के निर्देशन में आपरेशन प्रहार के तहत चलाये जा रहे प्रभावी चैकिंग अभियान के तहत दून पुलिस को मिली बडी कामययाबी
अभियुक्तों के कब्जे से 5.58 किलो अवैध गांजा बरामद
देहरादून – वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहराूदन द्वारा थाना नेहरू कालोनी पर गठित पुलिस टीम द्वार अजबपुर फ्लाईओवर के पास से चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्तो को कुल 5.58 किलो ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के विरुद्व थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0: 142/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
(1) धनराज कश्यप निवासी ग्राम भावपुर थाना कैंट जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष
बरामदगी कुल गांजा – 2.516 किलो
(2) योगेश पुत्र तेजपाल निवासी भावपुर थाना कैंट जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र -18 वर्ष।
बरामदगी कुल गांजा – 2.542 किलो
कुल बरामदगी
कुल 5.58 किलोग्राम गांजा।
पुलिस टीम
(1) उ0नि0 दीपक पंवार चौकी प्रभारी बाईपास
(2) हे0कानि विद्यासागर
(3) का0 श्रीकांत ध्यानी
(4) का0 बृजमोहन रावत
(5) का0 बृजमोहन कनवासी
(6) का0 धर्मवीर
(7) का0 आशीष शर्मा (एसओजी)

