राज्य स्थापना दिवस पर उत्तरकाशी में लगेगा लकी ड्रॉ का बंपर धमाका, दो इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
13 नवंबर को रामलीला मैदान में होगा आयोजन, स्थानीय उत्पादों के स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रहेंगे मुख्य आकर्षण
उत्तरकाशी – उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली के अवसर पर गंगा-यमुना कृषक उत्पादक संगठन (FPO), उत्तरकाशी की ओर से 13 नवंबर को रामलीला मैदान उत्तरकाशी में लकी ड्रॉ बंपर धमाका कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लोगों को आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। आयोजन दोपहर दो बजे शुरू होगा।
आयोजकों के अनुसार लकी ड्रॉ में दो इलेक्ट्रिक स्कूटी, तीन इलेक्ट्रिक साइकिल, स्थानीय उत्पादों के 50 गिफ्ट हैंपर, पांच ऊनी कोट के कपड़े, पांच स्वेटर के ऊन के गोले, तांबे की 50 बोतलें, पांच सिलबट्टा ग्राइंडर, 10 एप्पल बॉक्स और पांच इंडक्शन चूल्हे सहित विभिन्न आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। इसके लिए 150 रुपये का कूपन निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय किसानों, उत्पादकों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ ही क्षेत्र के पारंपरिक एवं स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। आयोजन के दौरान स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय बोली-भाषा की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है। लकी ड्रॉ के कूपन रामलीला मैदान स्टॉल उत्तरकाशी, FPO कार्यालय लदाड़ी तथा हरिगंगा शॉप जोशीयाड़ा से प्राप्त किए जा सकते हैं।
कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9568503486, 9456151143, 9568021791, 9458332686 और 9927787079 पर संपर्क किया
जा सकता है।
