प्रेमचंद जयंती पर कैटलिस्ट यूथ ग्रुप ने किया आयोजन
पुरोला – आज पुरोला के युवा समूह कैटलिस्ट यूथ ग्रुप द्वारा एसएसबी कॉलोनी, पुरोला के समीप प्रेमचंद जयंती के अवसर पर एक प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं ने संवाद के माध्यम से प्रेमचंद के जीवन, साहित्य और उनके सामाजिक विचारों पर चर्चा की तथा वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता को समझने का प्रयास किया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने प्रेमचंद जयंती से संबंधित पोस्टर भी तैयार किए, जिन्हें बाद में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भेंट किया गया, ताकि विद्यार्थी भी उनके विचारों और साहित्य से प्रेरणा प्राप्त कर सकें।
प्रेमचंद के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने और साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में कैटलिस्ट यूथ ग्रुप का यह एक छोटा सा प्रयास है।

