जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जलागम विभाग की ली समीक्षा बैठक
उत्तरकाशी – जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जलागम विभाग द्वारा संचालित स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजुविनेशन एथॉरिटी (SARRA) एवं उत्तराखण्ड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना (UCRRFP) की समीक्षा बैठक ली। बैठक में योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में जिले में SARRA के अंतर्गत ‘एक जनपद एक नदी’ हेतु चयनित कमल नदी के लिए आवंटित धनराशि के सापेक्ष प्रस्तावित एवं किए जाने वाले विस्तृत कार्यों का पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अवलोकन करने के साथ वन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में चयनित 18 जल स्रोतों के लिए स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों का परीक्षण उपरांत अवशेष धनराशि अवमुक्त करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने केदारगंगा एवं कमलगंगा नदी में पिछले वित्तीय वर्ष में वन विभाग द्वारा किए गए कार्यों को जिला निगरानी समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं पर्यावरण संरक्षण के मानकों का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में जिला स्तरीय समिति के सदस्यों द्वारा आफलाईन व आनलाईन माध्यम से प्रतिभाग किया गया।

