उत्तराखंड

पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम तथा अन्य मामलों से सम्बन्धित माल मुकदमाती का किया गया विधिवत निस्तारण/नष्टीकरण

पुरोला -थाना पुरोला पुलिस द्वारा मालखाने में वर्षों से लम्बित पड़े मामलों के त्वरित विधिक निस्तारण एवं मालखाना प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में थाना व कोतवाली पर लम्बित माल-मुकदमाती के निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये गये थे।

थाना पुरोला पुलिस द्वारा न्यायालय से अनुमति लेने के उपरान्त उप जिलाधिकारी पुरोला, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट एवं थानाध्यक्ष पुरोला की सदस्यता समिति की प्रत्यक्ष उपस्थिति एवं निगरानी आबकारी अधिनियम व अन्य मामलों में जब्त की गई अवैध शराब व माल मुकदमाती का विधिवत विनष्टीकरण किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा द्वारा बताया गया कि थाना पुरोला द्वारा वर्ष 2019 से 2025 तक अबाकारी अधिनियम तथा अन्य मामलों में जब्त की गयी 164 पेट्टी अंग्रेजी शराब, 50 लीटर कच्ची शराब तथा अन्य माल मुकदमाती को नष्ट किया गया है। उक्त सभी प्रकरणों में माननीय न्यायलय द्वारा निर्णय हो चुका है, कोई अपील शेष नही थी। नष्टीकरण की कार्यवाही न्यायालय द्वारा निर्देशित दिशा-निर्देशों और विधि द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!