उत्तराखंड

नैटवाड़ में गेस्ट टीचर मीरा ने की आत्म हत्या, कमरे में मिला शिक्षिका का शव

उत्तरकाशी – जनपद उत्तरकाशी के तहसील मोरी नैटवाड़ क्षेत्र में एक गेस्ट टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।  सुबह करीब 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज नैटवाड़ में कार्यरत 32 वर्षीय कुमारी मीरा का शव उनके कमरे में मृत अवस्था में पाया गया। मृतका मीरा पुत्री जगत कुमार मूल रूप से पुरोला तहसील के ग्राम सुनाली की निवासिनी थी । पिछले कुछ समय से नैटवाड़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में गेस्ट टीचर के रूप में कार्यरत थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मीरा के मुंह से झांक आना व कीटनाशक की बोतल कमरे पर पड़ी मिली।पुलिस को विषैला पदार्थ सेवन की आशंका है, हालांकि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
घटना की सूचना मिलते ही थाना मोरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेज दिया है। मोरी थाना  प्रभारी दीपक रावत  ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!