Tuesday, July 7, 2026
Latest:
उत्तराखंड

नगर निगम शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से डेयरियों के खिलाफ लगातार चला रहा है विशेष अभियान

देहरादून  – महापौर  सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे, के निर्देशानुसार नगर निगम देहरादून का पशुचिकित्सा अनुभाग शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से डेयरियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चला रहा है। अभियान के तहत डेयरी संचालकों को गोबर के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए जागरूक किया जा रहा है तथा निशुल्क गोबर संग्रह (Free Cow Dung Collection) की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में 43 डेयरियों से निशुल्क गोबर का संग्रह कर ट्रालियेां के माध्यम से नगर निगम देहरादून के षंकरपुर गौसदन में प्लांट में ले जाया जा रहा है।

नगर निगम सभी डेयरी संचालकों से अपील करता है कि वे गोबर को नालियों, सड़कों अथवा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर न डालें। यदि किसी डेयरी द्वारा ऐसा किया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल नगर निगम को दें, ताकि संबंधित के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

पशुचिकित्सा अनुभाग द्वारा 4, 6 एवं 7 जुलाई 2026 को अन्य कार्यों के साथ-सथ डेयरियों में चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान 6 डेयरियों पर कुल ₹97,500 का चालान कर अर्थदंड वसूला गया। वहीं 6 डेयरियों को नोटिस जारी किए गए।

इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान चन्द्रमणी रोड एवं सेवला कला क्षेत्र की 2 डेयरियों का पंजीकरण कराया गया, जिसमें 25 डेयरी पशुओं का पंजीकरण कर ₹12,500 का राजस्व प्राप्त किया गया।

इसके अतिरिक्त डेयरी स्वामी श्री राकेश पाल (करनपुर) द्वारा ₹40,000 का चालान जमा न करने पर उनके विरुद्ध भू-राजस्व अधिनियम के तहत वसूली की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी एवं तहसील प्रशासन को पत्र भेजा गया है, ताकि चालान की राशि नगर निगम के कोषागार में जमा कराई जा सके।

नगर निगम ने कहा कि डेयरियों के नियमित निरीक्षण, पंजीकरण, गोबर संग्रह और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह संपूर्ण अभियान नगर निगम देहरादून के पशु चिकित्सा अनुभाग के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और डेयरियों में नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!