उत्तराखंड

उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ऑनलाइन टैक्सी सेवा के काउंटर का किया विरोध

देहरादून – उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ऑनलाइन टैक्सी सेवा के काउंटर का विरोध किया है। संघ ने परिवहन सचिव से व्यवस्था को तत्काल हटाने की मांग की है।
परिवहन सचिव को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय टैक्सी चालकों के रोजगार पर असर पड़ रहा है। महासंघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार और महासचिव अनमोल अग्रवाल ने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्थानीय टैक्सी चालक करीब 34-40 वर्षों से सेवा दे रहे हैं। इनके माध्यम से सैकड़ों वाहन और हजारों लोगों की आजीविका जुड़ी है। उन्होंने ऑनलाइन टैक्सी सेवा पर रोक लगाने की मांग की है।

महासंघ ने वाहनों पर पांच प्रतिशत रोड टैक्स बढ़ोतरी का भी विरोध किया है। पदाधिकारियों के मुताबिक टैक्सी संचालकों पर पहले ही आर्थिक दबाव है, ऐसे में अतिरिक्त टैक्स से परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने वृद्धि वापस लेने की मांग की है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी यशवीर सिंह पंवार जी ने कहा
कि समय समय पर प्रदेश में हो रहे परिवहन व्यवसायियों को हो रही समस्याओं को परिवहन विभाग से जुड़े तमाम अधिकारियों को सूचित किया जाएगा अगर किसी समस्या का समाधान समय से नहीं हो पाता है तो प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आगे की कार्यवाही जारी रहेगी जिस से प्रदेश में परिवहन व्यवसायियों का शोषण न हो

महासंघ ने आरटीओ कार्यालयों में चालान भुगतान के बाद परमिट नवीनीकरण में आ रही दिक्कत दूर करने, जौलीग्रांट एयरपोर्ट की 345 रुपये पार्किंग फीस घटाने और पुराने वाहनों के रोड टैक्स के लिए वन टाइम सेटलमेंट की व्यवस्था लागू करने की भी मांग की है।

विरोध करने वालों में दीपक भट्ट, विजेंद्र कंडारी, यशवीर सिंह पंवार, राजेंद्र भंडारी, हेमन्त डंग, आरिफ कुरैशी, निर्भय गुप्ता, नरेंद्र सिंह बिष्ट, संजय सिन्दवाल और चन्द्रकिशोर उनियाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!