वाहन चोरी की 06 अलग अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा
घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एक विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में
अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी किये गये 07 दो- पहिया वाहन हुए बरामद
गिरफ्तार सभी अभियुक्त नशे के है आदी, नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दिया था घटनाओ को अंजाम
देहरादून – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए है।
पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटित वाहन चोरी की 06 अलग-अलग घटनाओं का अनावरण करते हुए घटनाओं में शामिल 03 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया, जिनके कब्जे से चोरी के कुल 07 दो पहिया वाहन बरामद हुए।
घटनाओं का विवरण
1- कोतवाली पटेलनगर
दिनांक 30-07-2026 को इकलाख निवासी तेलपुर रोड मेहुँवाला माफी पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर देहरादून पर आकर एक लिखित तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटर साईकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस संख्या: यू0के0-07- एचए-4562 चोरी कर ली गयी है। तहरीर के आधार कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 478/2026 धारा-303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
2- थाना नेहरू कॉलोनी
दिनांक: 30-07-26 को जतिन नेगी पुत्र प्रकाश सिंह निवासी मोहकमपुर, करन विहार, देहरादून द्वारा थाना नेहरू कालोनी पर एक प्रार्थना पत्र अपनी स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीइआर-0543 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध में दिया। जिसके सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 291/26 धारा-303(2) बीएनएस बनाम-अज्ञात पंजीकृत किया गया।
3- थाना राजपुर
दिनांक: 30/07/2026 को अकुल शर्मा निवासी आईटी पार्क देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर एक शिकातयती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोर द्वारा दून डिवाइन सोसायटी आईटी पार्क से वादी की स्प्लेंण्डर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एस-8526 को चोरी कर लिया है । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0-167/2026 धारा: 303(2) बीएनएसका अभियोग पंजीकृत किया गया।
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा सभी घटना स्थलों का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई
1- कोतवाली पटेलनगर
दिनांक: 31-07-2026 को सूचना पर चैकिंग के दौरान कबाडी बाजार पुल के पास से वाहन चोरी की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को उक्त घटना में चोरी की गयी मोटर साईकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस संख्या: यू0के0-07-एचए -4562 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो से सख्ती से पूछताछ में अभियुक्तों के कब्जे से कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी की गयी एक अन्य मोटर साइकिल संख्या यू0के0-07-एफई- 3609 बरामद की गयी, जिसके सम्बन्ध में कोतावली नगर देहरादून में मु0अ0सं0- 273/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत होना पाया गया।
2- थाना नेहरू कॉलोनी
दिनांक: 31-07-2026 को दून यूनिवर्सिटी के पास ग्राउंड में झाड़ियों के पास से अभियुक्त नितिन पुत्र दिनेश कश्यप को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा उसके द्वारा देहरादून में अलग-अलग स्थानो से चुराए गए 02 अन्य दो पहिया वाहनों सहित कुल 03 चोरी के वाहन बरामद किये गए।
3- थाना राजपुर
दिनांक: 31/07/2026 की देर रात्रि चैकिंग के दौरान हैलीपैड सहस्त्रधारा क्षेत्र से चोरी की एक मोटर साइकिल के साथ एक विधि विवादित किशार को संरक्षण में लिया गया, जिसकी निशानदेही पर उसके द्वारा रायपुर क्षेत्र से पूर्व में चोरी की गई एक अन्य मोटर साइकिल को बरामद किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
1- कोतवाली पटेलनगर
1- दीपक पुत्र मैनपाल निवासी खुजनावर माजरी थाना फतेहपुर सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र- 30 वर्ष
2-विशाल पुत्र संजीव निवासी ग्राम हलगोआ थाना रामपुर मनिहारन, जिला सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र 19 वर्ष
बरामदगी
1- मोटर साईकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस संख्या: यू0के0-07- एचए-4562
(मु0अ0सं0- 478/2026 कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून)
2- मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एफई-3609
(मु0अ0सं0- 273/2026 कोतवाली नगर जनपद देहरादून)
2- थाना नेहरू कॉलोनी
1- नितिन पुत्र दिनेश कश्यप निवासी अल्मोड़ा बैक के सामने, रिस्पना पुल, चक शाह नगर , थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष।
बरामदगी
(1) स्कूटी होंडा एक्टिवा सफेद संख्या: यू0के0-07-बीआर- 0543
(थाना नेहरू कॉलोनी से सम्बंधित मु0अ0सं0-291/26 धारा-303(2) बीएनएस)
(2) मोटर साइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस संख्या: यू0ए0-07-जी-2981
(थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-236/26 धारा-303(2)बीएनएस)
(3) स्कूटी होंडा एक्टिवा काला रंग संख्या: यू0के0-07-बीएस-3690
(बरामद स्कूटी के सम्बन्ध में जाँच की जा रही है)
3- थाना राजपुर
बरामदगी
1- मोटरसाइकिल संख्या: यू0के0-07-एस-8526 *(थाना राजपुर से संबंधित)*
2- मोटरसाइकिल संख्या: यू0के0-07-एक्स-4744 स्प्लेंडर (थाना रायपुर से संबंधित)

