उत्तराखंड

पुरोला पुलिस ने कुख्यात महिला ड्रग माफिया को देहरादून से किया गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के मामले में थी वांछित, पूर्व में भी कई मामलों में हो चुकी है गिरफ्तार

पुरोला -पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे एवं मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” एवं “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुरोला पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित कुख्यात महिला ड्रग माफिया एवं गैंगस्टर मैराज को सहसपुर, देहरादून से गिरफ्तार किया गया है।

माह मई 2026 में डामटा बैरियर पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा दो युवकों को अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान देहरादून के सहसपुर निवासी महिला मैराज की संलिप्तता प्रकाश में आई।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना पुरोला पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता के विरुद्ध धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई करते हुए साक्ष्य संकलित किए गए। इसके उपरांत गहन सुरागरसी-पतारसी एवं लगातार प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता को कल दिनांक 13.09.2026 को खुशहालपुर चौक, सहसपुर, देहरादून से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्ता को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा उक्त मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है, पुरी चेन तक पहुँचने का प्रयास किया जा रहा है।

अभियुक्ता पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में गिरफ्तार हो चुकी है तथा लंबे समय से अवैध नशे के कारोबार में सक्रिय है। अभियुक्ता के विरुद्ध जनपद देहरादून एवं उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम एवं अन्य धाराओं में अनेक अभियोग पंजीकृत हैं। देहरादून पुलिस द्वारा भी अभियुक्ता के विरुद्ध पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

गिरफ्तार अभियुक्ता- मैराज पत्नी मुस्तकीम, निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून(48 वर्ष)।

अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास-

1- मु0अ0सं0 62/2017 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना सहसपुर देहरादून

2- मु0अ0सं0 21/2018 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना सहसपुर देहरादून

3- मु0अ0सं0 179/2018 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना सहसपुर देहरादून

4- मु0अ0सं0 312/2018 धारा 3(1) गुण्डा अधि0 थाना सहसपुर देहरादून

5- मु0अ0सं0 63/2019 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना सहसपुर देहरादून

6- मु0अ0सं0 318/2019 धारा 323,504,506 भा0द0वि0 थाना सहसपुर देहरादून

7- मु0अ0सं0 373/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सहसपुर देहरादून

8- मु0अ0सं0 246/2023 धारा 504,506 भा0द0वि0 थाना सहसपुर देहरादून

9- मु0अ0सं0 3/2025 धारा 8/21/29/60/27ए एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना बडकोट उत्तरकाशी

10- मु0अ0सं0 328/2025 धारा 8/21/29/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना विकासनगर देहरादून

11- मु0अ0सं0 62/2026 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना सहसपुर देहरादून

12- मु0अ0सं0 16/2026 धारा 8/21/29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना कोतवाली उत्तरकाशी

13- मु0अ0सं0 17/2026 धारा 8/21/60/29 NDPS Act थाना पुरोला।

पुलिस टीम-

1. उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह – प्रभारी चौकी नौगांव

2. कानि0 देवेन्द्र कुमार

3. म0कानि0 रिंकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!