गडुगाड़ पट्टी–देवजानी–केदारकांठा पर्यटन क्षेत्र की मांग पूरी होने से युवाओं में नई उम्मीद – दुर्गेश्वर लाल
पुरोला – गडुगाड़, देवजानी और केदारकांठा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की वर्षों पुरानी मांग अब धरातल पर आगे बढ़ने से क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि 9 जून 2025 को पुरोला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन के अवसर पर इस महत्वपूर्ण मांग को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा गया था। इस दौरान क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता को प्राथमिकता से उठाया गया।
इस मांग को आगे बढ़ाने में पुरोला विधानसभा के विधायक दुर्गेश्वर लाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और प्रदेश सरकार के स्तर पर भी क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को लेकर सकारात्मक पहल से लोगों की वर्षों पुरानी उम्मीद को बल मिला है।
क्षेत्र की आवाज को सरकार तक पहुंचाने में पूर्व प्रधान,पांच गांव स्याना सोबेन्द्र चौहान, पूर्व प्रधान एवं सांसद प्रतिनिधि मुख्य स्याना जयराम सिंह चौहान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवजानी सूरत सिंह चौहान , पूर्व ग्राम प्रधान खेड़मी सुरेन्द्र देवजानी,पूर्व प्रधान मनोज सिंह चौहान सहित अनेक क्षेत्रीय जनों ने अपनी भूमिका निभाई।
सुरेन्द्र देवजानी ने कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता और युवाओं के लंबे संघर्ष, उम्मीद और अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के रूप में पहचान मजबूत होने से स्थानीय युवाओं के लिए होम-स्टे, गाइड, ट्रैकिंग, परिवहन, स्थानीय उत्पाद और अन्य स्वरोजगार के अवसर पैदा होने की संभावनाएं बढ़ेंगी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज तथा पुरोला विधानसभा के विधायक दुर्गेश्वर लाल का क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन में पुरोला विधानसभा विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।
उन्होंने विशेष रूप से उन युवाओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताया, जो वर्षों से इस मांग के पूरा होने की उम्मीद लगाए बैठे थे।
यह पहल पहाड़ के युवाओं के सपनों को पर्यटन और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि पूर्व प्रधान पांच गांव स्याना सोबेंद्र सिंह चौहान,पूर्व प्रधान सांसद प्रतिनिधि पांच गांव मुख्य स्याना ने क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल का आभार जताया।
