उत्तराखंड

मीनल नेगी पहुँची अपने गाँव ढोल नगाड़े के साथ उमड़ी भारी भीड़ ,माल्यार्पण के साथ हुआ भव्य स्वागत

टिहरी (गजा ) –  मीनल नेगी ने  आईएएस परीक्षा (66 वां रैंक) उत्तीर्ण करने के बाद अपने गाँव दिवाडा़ ( मखलोगी) जब पहुँची तो ग्रामीणों ने भव्य  स्वागत समारोह आयोजित किया।   मीनल नेगी के स्वागत के लिए ग्राम पंचायत दिवाडा़ निवासी, निकटतम गांवों के महिला पुरुष बड़ी संख्या में पहुंचे।
विकास खंड चम्बा के मखलोगी पट्टी के ग्राम दिवाड़ा निवासी शिक्षक प्रियतम सिंह नेगी व  गीता नेगी की बिटिया मीनल नेगी ने यूपीएससी की परीक्षा में 66 वां रैंक हासिल किया है जो कि जनपद टिहरी विकास खंड चम्बा व क्षेत्र के लोगों के लिए गौरव की बात है, अपने गाँव पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने ढोल नगाड़े व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में मीनल नेगी ने कहा कि यदि दूरदृष्टि, पक्का इरादा हो तो लक्ष्य हासिल होता है,उसने कहा कि मै कहीं भी रहूँ लेकिन अपने घर, आंगन, गाँव की जडो़ से जुड़ी रहूंगी,युवाओं से उन्होंने कहा कि अपना भविष्य हम खुद मेहनत के साथ तय करते हैं सफलता जरूर मिलेगी, समारोह में आये हुए अनेक लोगों ने कहा कि हमारे लिए गौरवान्वित होने वाला क्षण है।
स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित करने वाले, काशीराम बैलवाल, रमेश नेगी, गिरवीर सिंह नेगी, कमल सिंह, दर्शन लाल चमोली, विजय सिंह, रणवीर सिंह, लक्ष्मी बैलवाल,मकान सिंह, प्रधान पूनम नेगी व बड़ी संख्या में ग्रामीण ढोल नगाड़े के साथ मीनल नेगी को सडक से कार्यक्रम स्थल तक लाये, मीनल नेगी के दादा कर्ण सिंह नेगी, दादी  लक्ष्मी देवी,एवं पिता प्रियतम सिंह, माँ  गीता नेगी का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ देकर एवं शाल ओढाकर स्वागत करने वाले लोगों की भीड़ लगी रही, इस अवसर पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व प्रमुख शिवानी विष्ट, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, कनिष्ठ प्रमुख श्रीमती सरोज मखलोगा, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रेम सिंह चौहान, जयेंद्र नेगी, भूपेंद्र सिंह धनोला, पुरुषोत्तम उनियाल, मोर सिंह धनोला,बलवंत खाती, मूर्ति सिंह नेगी, सुभाष चंद्र बैलवाल,दिनेश प्रसाद उनियाल, केदार सिंह चौहान, मानवेंद्र सिंह विष्ट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन मकान सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!