उत्तराखंड

नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध तत्काल हुई कार्रवाई

 

नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई

देहरादून – वार्ड 84 बंजारावाला स्थित कालिका मंदिर के सामने निगम की भूमि एवं सड़क पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था। इस पर नगर आयुक्त ने स्वयं स्थल पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया तथा जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमित भूमि एवं सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया।
वार्ड 18 इंदिरा कॉलोनी में  पार्षद एवं स्थानीय निवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि इंदिरा कॉलोनी पुल के पास पूर्व में नगर निगम का एक शौचालय स्थित था, जिस पर किसी व्यक्ति द्वारा कब्जा कर अवैध रूप से मांस की दुकान संचालित की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त  ने स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरण की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही, यदि स्थल पर अतिक्रमण पाया जाता है तो उस पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!