उत्तराखंड

नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय ने किया पदभार ग्रहण

देहरादून – निवर्तमान नगर आयुक्त नमामी बंसल द्वारा नगर निगम, देहरादून का कार्यभार नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय को विधिवत रूप से हस्तांतरित किया गया।

इस अवसर पर महापौर द्वारा निवर्तमान नगर आयुक्त के कार्यकाल के दौरान किए गए प्रशासनिक कार्यों, जनहित से जुड़े प्रयासों एवं नगर विकास में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई। साथ ही उनके कार्यकाल में नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा भी की गई। इसके साथ नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय का स्वागत किया गया।
निवर्तमान नगर आयुक्त  नमामी बंसल द्वारा अपेक्षा व्यक्त की गई कि नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भविष्य में भी टीम भावना के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नगरहित एवं जनहित के कार्यों का प्रभावी रूप से संपादन करते रहेंगे।
नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय ने नगर निगम की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही। साथ ही शहर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं के प्रभावी संचालन को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!