हमारी निगरानी और आवाज़ जनहित के मुद्दों पर लगातार जारी रहेगी – मनमोहन
पुरोला (आराकोट) – सामाजिक कार्यकर्त्ता मनमोहन सिंह चौहान द्वारा जनपद उत्तरकाशी के विकास खंड मोरी के आराकोट बंगाण मे निर्माणाधीन नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालक छात्रावास के निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया।
इस दौरान चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, निर्माण सामग्री एवं कार्य की वास्तविक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। हमारा स्पष्ट प्रयास है कि क्षेत्र के बच्चों के लिए बन रही यह महत्वपूर्ण सुविधा मजबूत, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार हो।
इस अवसर पर छात्रावास के वार्डन राकेश रावत , राजेंद्र राणा , यशपाल रावत , मंजू राणा , अनिल सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।
बच्चों के बेहतर भविष्य और क्षेत्र के विकास के लिए गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं।

