उत्तराखंड

अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराधियों के मसूंबों पर पानी फेरता “आपरेशन प्रहार”

रानीपोखरी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी के सामान के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एटीएम तोडकर चोरी करने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के निर्देशन में चलाये जा रहे “आपरेशन प्रहार” के दौरान दोनो अभियुक्त आये दून पुलिस की गिरफ्त में

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को चोरी किये गये माल के साथ किया गिरफ्तार

देहरादून – उमेश योगी पुत्र श्री दिने कुमार तिवारी निवासी नागाघेर रानीपोखरी स्थायी पता-ऋषिकेश स्कूल आफ योगा तपोवन टि0ग0, ने थाना रानीपोखरी पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरो द्वारा मेरे  घर के पीछे का दरवाजे का ताला तोडकर मकान के अन्दर का सामान चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी पर तत्काल मु0अ0स0 16/2026 धारा 305(ए)/331(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

2- थाना नेहरू कॉलोनी

एटीएम तोडकर चोरी करने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वादी शमशेर सिंह रावत ब्रांच मैनेजर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैक द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर लिखित तहरीर दी कि हरिद्वार रोड स्थित उनके उत्कर्ष बैंक के एटीएम से रात्रि के समय किसी अज्ञात चोर द्वारा एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त करते हुए कैश चोरी करने का प्रयास किया गया। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0 131/26 धारा 305(ई),334(1),324(4),62 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर उनके आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप रानीपोखरी में हुई चोरी से सम्बन्धित अभियुक्त देव मण्डल पुत्र स्व0 धीरेन्द्र मण्डल निवासी हाल मायाकुण्ड बंगाली बस्ती ऋषिकेश मूल निवासी- नानकमत्ता थाना नाकमत्ता जिला उधम सिंह नगर, उम्र 25 वर्ष, को दिनांक 11/04/2026 को पैट्रोल पम्प के पास नदी को जाने वाली पुरानी रोड नागाघेर रानीपोखरी से तथा नेहरू कालोनी में एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले अभियुक्त सुरेश पुत्र भीमदास निवासी ग्राम गैर पो0ओ0 नागराजा धार तहसील काड़ी सौड़ थाना छाम जिला टिहरी गढ़वाल हाल पता- धोबी चौक दून डेयरी के पास नेहरु कॉलोनी, उम्र 24 वर्ष को अजबपुर फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया।

01- थाना रानीपोखरी

1-देव मण्डल पुत्र स्व0 धीरेन्द्र मण्डल निवासी हाल मायाकुण्ड बंगाली बस्ती ऋषिकेश मूल निवासी-नानकमत्ता थाना नाकमत्ता जिला उधम सिंह नगर, उम्र 25 वर्ष,

बरामदगी
1-एक सीलिंग पंखा ब्राउन रंग
2-03 स्टील नल की टोंटी, 03 लोहे की टोंटी

02- थाना नेहरू कॉलोनी
(1) सुरेश पुत्र भीमदास निवासी ग्राम – गैर थाना छाम जिला टिहरी गढवाल । हाल दृ धोबी चौक दून डेयरी के पास नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 24 वर्ष

बरामदगी
01- एक अदद चाकू
02- घटना के समय पहनी जैकेट व मास्क

आपराधिक इतिहास
(1) मु0अ0स0-131/2026 धारा 305(ई),334(1),324(4),62 बीएनएस थाना नेहरूकॉलोनी
(2) मु0अ0स0-133/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना नेहरू कालोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!