दो माह से भैरव मंदिर में रह रहा नशेड़ी का पुलिस ने किया चालान, नशेड़ी के बचाव में आये ज्ञान ज्योति स्कूल के प्रधानाचार्य लोकेंद्र
पुरोला -जनपद उत्तरकाशी के ग्राम पंचायत धिवरा भैरव मंदिर में दो माह से एक नशेड़ी रह रहा था,जब उसकी सूचना उपजिलाधिकारी को दी गयी तो थानाध्यक्ष को जांच के आदेश दिए गए। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उसे पुलिस चौकी लाया गया।पुलिस ने आधार कार्ड की जांच से उसके नाम की जानकारी जुटाई उसका नाम अर्जुन पाया गया ,लेकिन जब उसके परिजनों को फोन से पूछा वे उसका नाम पुरन बता रहे थे जो कई सन्देह पैदा कर रहे थे,उसे चालान कर सख्त हिदायत दी गयी कि जब तक अपने थाने से जांच नहीं करवाते तब तक मंदिर में नहीं रहेगा।ज्ञानज्योति स्कूल धिवरा के प्रधानाचार्य लोकेंद्र रतूड़ी के द्वारा उसे दो माह से सरक्षंण दिया जा रहा था ,जब पुलिस उसे लेने पहुँची तो लोकेंद्र द्वारा कई लोगों को इकठ्ठा कर सूचना देने वाले को मारने पीटने की धमकी दे रहे हैं। डॉ राकेश रतूड़ी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों की बजह से गांव में नशा को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसे रोकना प्रशासन व गांव के लोगों का कार्य है। थानाध्यक्ष ने नशेड़ी को व उसको सरक्षंण देने वालों को चेतावनी दी कि यदि किसी तरह का मंदिर परिसर में नशा हुआ तो कार्यवाही होगी। पुलिस द्वारा मंन्दिर में रह रहा अर्जुन का 500 रुपये का चालान कर उसे अपने थाने से जांच करवा कर ही उसे पुरोला आने को कहा। भैरव मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने मंदिर में बाहरी व्यक्ति को नही रखने की सख्त हिदायत दी।

