बड़कोट पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी की घटना का 6-7 घंटे में खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार
एसपी ने दिए तत्काल कार्यवाही के आदेश
बड़कोट – कोतवाली बड़कोट क्षेत्र अंतर्गत सिलक्यारा टनल निर्माण कार्य कर रही कम्पनी नवयुगा इंजीनियरिंग लिमिटेड से इलेक्ट्रॉनिक मोटर चोरी होने के मामले में बड़कोट पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 6-7 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी हुई मोटर बरामद की गयी।
कम्पनी प्रबंधन द्वारा कोतवाली बड़कोट में इलेक्ट्रॉनिक मोटर चोरी होने संबंधी तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल अज्ञात के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मात्र 6-7 घण्टे के भीतर ही मोटर चुराने वाले अभियुक्त भीम सिंह को गिरफ्तार तथा चोरी हुयी इलेक्ट्रनिक मोटर बरामद की गयी । मामले में पुलिस द्वारा 317(2) बीएनएस की बढोतरी की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
भीम सिंह पुत्र धर्म सिंह, निवासी डण्डालगांव, बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 29 वर्ष।
बरामद माल एक इलेक्ट्रानिक मोटर (MBN32LF/2009 PHASE- 3KW/HP 2.2/3.0 IPKW INSUL B CLASS CROMPON GRAAVES EVERDAY SOLUTIONS)
पुलिस टीम
• अपर उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह
• मुख्य आरक्षी अनिल रावत
• मुख्य आरक्षी बबलू खान
• मुख्य आरक्षी राजेश कुमार

