भारतीय जनता पार्टी गाजणा मंडल की हुई मासिक बैठक
धौंतरी – भारतीय जनता पार्टी गाजना मंडल की मासिक मंडल बैठक सरस्वती शिशु मंदिर, धौंतरी में मंडल अध्यक्ष राजीव नौटियाल की अध्यक्षता हुई।
बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, मंडल एवं शक्ति केंद्रों की गतिविधियों, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण तथा क्षेत्र के जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुँचाने तथा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में विधायक सुरेश चौहान ने शिरकत की। सर्वसम्मति से गाजना क्षेत्र की जनभावनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौंतरी का उच्चीकरण कर कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने एवं उद्घाटन हेतु स्वास्थ्य मंत्री जी को आमंत्रित करने की मांग। उत्तरकाशी धनसाली–तिलवाड़ी मोटरमार्ग के आवश्यक सुधार एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराने की मांग।
सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि संगठन की नीतियों एवं जनसेवा के संकल्प को लेकर प्रत्येक बूथ तक सक्रियता के साथ कार्य किया जाएगा तथा क्षेत्र के विकास एवं जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।

