उत्तराखंड

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चलाया गया  जनजागरूकता अभियान

देहरादून – पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों और आमजन को जागरूक करने के लिए जनजागरूकता अभियान के तहत ज्ञापन सौंपे गए। इस अभियान में प्रेमनगर अस्पताल, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास निदेशालय, रेशम विभाग निदेशालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून, खंड शिक्षा अधिकारी, और उप शिक्षा अधिकारी सहसपुर सहित संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए। सरकार से मांग की गई कि कर्मचारियों के भविष्य और सम्मानजनक सेवानिवृत्त जीवन को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना को शीघ्र बहाल किया जाए। कर्मचारियों को इसके महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से आंदोलन से जुड़ने की अपील की गई। संगठन ने कहा कि आंदोलन लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा, और भविष्य में भी जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे। “पुरानी पेंशन बहाल करो, कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करो।”

जन जागरूकता अभियान में प्रांतीय प्रचार मंत्री हर्षवर्धन जमलोकी, महबूब आलम, रजनीश अग्रवाल, अमित नेगी अध्यक्ष सहसपुर ,एनडी जोशी,सिद्धेश बधाणी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!