उत्तराखंड

एसपी उत्तरकाशी द्वारा यमुनोत्री यात्रा मार्ग का व्यापक निरीक्षण

एसपी ने यात्रा तथा सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा

बड़कोट – चारधाम यात्रा-2026 के दौरान यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व संख्या देखने को मिल रही है। अब तक 1.2 लाख से अधिक श्रद्धालु सुरक्षित रूप से मां यमुना एवं गंगा जी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं आस्था का माहौल बना हुआ है।

श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, निरंतर निगरानी रखते हुए व्यवस्थाओं का धरातलीय निरीक्षण कर रही हैं।

एसपी उत्तरकाशी द्वारा यमुनोत्री यात्रा मार्ग का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने राड़ी टॉप, ओरछा बैंड, बड़कोट, नौगांव, डामटा चेकपोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

यात्रा रूट पर तैनात पुलिस बल का उत्साहवर्धन करते हुए यातायात संचालन, पार्किंग प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

संवेदनशील स्थलों पर पुलिस एवं आपदा प्रबंधन दलों को सतर्क रहने, कंट्रोल रूम से निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

दोबाटा यात्री पंजीकरण केंद्र के निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि पंजीकरण एवं मेडिकल प्रक्रिया को शीघ्र, सरल एवं व्यवस्थित तरीके से पूर्ण किया जाए। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार सुनिश्चित करने एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट  चंचल शर्मा, थानाध्यक्ष पुरोला  दीपक कठैत, यातायात उपनिरीक्षक वीरेंद्र पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एसपी  उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि उत्तरकाशी पुलिस श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। आगामी यात्रा पीक को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!