उत्तराखंड

बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने की बात, अन्य अधिकारियों को किया प्रेरित

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों के साथ की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक

डीएम ने कहा सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान हमारी प्राथमिकता

उत्तरकाशी  – शासन स्तर पर  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1905 की जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सीएम हेल्पलाइन एक महत्वपूर्ण माध्यम है। सीएम हेल्पलाइन केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता और शासन के बीच विश्वास का सेतु भी है।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद स्तर पर समस्याओं के त्वरित और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने वाले अधिकारियों से बात की। इसी क्रम में जनपद उत्तरकाशी में अधिशासी अभियंता यूपीसीएल मनोज गुसाईं द्वारा विभाग से संबंधित दर्ज शिकायतों के लगभग 99 प्रतिशत से अधिक समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए उनसे बात की और उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अन्य अधिकारियों को प्रेरणा लेने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के नेतृत्व में जिले में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निस्तारण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाय। जिला प्रशासन का लक्ष्य सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर शासन की मंशा के अनुरूप जनसेवा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए तथा शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर संतुष्टि स्तर को भी प्राथमिकता दी जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!