उत्तराखंड

डीएम ने जिले की तीनों विधानसभाओं में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति समीक्षा की

उत्तरकाशी – जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेते हुए जिले की तीनों विधानसभाओं में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों के समर्पण और कार्यकुशलता की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण का कार्य निर्धारित समयावधि से पहले ही सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया है,जो कि बेहद सराहनीय है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने गणना प्रपत्रों के वितरण के बाद अब उनके डिजिटाइजेशन के कार्यों की भी बारीकी से समीक्षा की।तथा कार्यों में तेजी और सटीकता लाने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने डिजिटाइजेशन के काम को समय पर पूरा करने के लिए हर दिन के लिए समय सीमा तय करते हुए सभी उपजिलाधिकारियों खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे डिजिटाइजेशन के इस कार्य में बीएलओ को हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करें।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने स्वीप कार्यक्रम के तहत चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान की भी समीक्षा की। तथा स्वीप टीम को दूरस्थ क्षेत्रों में भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बैठक में एसडीएम देवानंद शर्मा,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!