नाबालिगा के अपह्रण तथा दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
पुरोला – एक व्यक्ति द्वारा थाना पुरोला पर अपनी पुत्री के दिनांक 09.05.2026 को बिना बताए घर से चले जाने वापस घर न लौटने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान लडकी का नाबालिग होना प्रकाश में आया।
मामले की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के द्वारा हुए पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर लडकी को तुरन्त बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुरोला पुलिस की टीम उक्त प्रकरण मे त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुये मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधी को कल 10.05.2026 की देर सांय को मोरी क्षेत्र के एक गांव से बरामद किया गया, पीडिता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर उक्त मामले में पुलिस द्वारा नाबालिग के अपह्रण तथा दुष्कर्म की धारा 137(2), 64 बीएनएस तथा 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम की बढोतरी कर नाबालिगा के अपह्रण/दुष्कर्म के आरोपी युवक गोविन्द राम (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम-
1- अ0उ0नि0 मनोज नेगी
2- म0का0 बबीता

