उत्तराखंड

नाले में नहाने गया युवा तेज उफान में बहकर लापता हुआ  खोज बचाव अभियान जारी

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी जिला मुख्यालय  से लगभग तीन किलोमीटर  बडेथी नाले में एक 19 वर्षीय युवक नहाने गया था अचानक तेज बहाव में बह गया जिसका अभी पता  नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार ज्ञानसू निवासी अनमोल जोशी ओपन टनल बडेथी के पास नाले में नहा रहा था। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार बडे़थी नाला ओपन टनल के पास एक लड़के की बहने की सूचना प्राप्त हुई है। उक्त के सम्बन्ध में एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 और क्यू0आर0टी टीम को सूचना से अवगत करा दिया गया है। सयुंक्त टीमों द्वारा उक्त युवक की खोजबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!