जंगली मसरूम खाने से एक नेपाली महिला की मृत्य पति अस्पताल में भर्ती।
पुरोला – उत्तरकाशी जनपद के पुरोला क्षेत्र में जंगली मशरूम (खुंबी) खाने से एक नेपाली महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान बबली पत्नी तिलक बहादुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने जंगल से लाए गए जंगली मशरूम का सेवन किया था, जिसके कुछ समय बाद उसकी व उसके पति की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
दोनों को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद बबली की जान नहीं बचाई जा सकी। तिलक का इलाज देहरादून एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।
चिकित्सकों और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल से मिलने वाले अपरिचित या विषैले हो सकने वाले मशरूम का सेवन न करें, क्योंकि कई जंगली मशरूम जहरीले होते हैं और इनके सेवन से गंभीर बीमारी या मृत्यु तक हो सकती है।
स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने और केवल पहचान वाले एवं सुरक्षित मशरूम का ही सेवन करने की सलाह दी है।

