उत्तराखंड

टमाटर के खेत में काम कर रही एक महिला की सांप के काटने से मौत

नौगांव – जनपद उत्तरकाशी विकासखंड नौगांव की ग्राम सभा बगासु के बलाड़ी गांव में टमाटर के खेत में काम कर रही एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई है, घटना शनिवार शाम की है । घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार  सुगंधरा देवी(58) पत्नी स्व. भरत सिंह असवाल टमाटर के खेत में निराई गुड़ाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक सांप ने उनके हाथ पर डंस लिया। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीण सोबन असवाल व जगदीश असवाल ने बताया कि मृतक महिला के पति भरत सिंह, जो उत्तराखंड होमगार्ड में तैनात थे, का भी कुछ समय पूर्व निधन हो गया था। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है!परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है, मृतक महिला की चार संतान है, घटना की जानकारी मिलते ही अपर यमुना वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी साधुलाल भी अस्पताल पहुंचे, तथा परिजनों को सांत्वना दी, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्प दंश की पुष्टि होने पर परिजनों को वन विभाग नियमानुसार आर्थिक मुआवजा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!