उत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार पुरोला पुलिस द्वारा बरामद की गयी 32 लीटर कच्ची शराब

धोखाधड़ी के मामले में 1 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुरोला – पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन व में शांति एवं कानून व्यवस्था को सदृढ़ करने, अपराधियों की धरपकड़ तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस की कार्यवाही लागातार जारी है।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट  चंचल शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में तथा दीपक कठैत थानाध्यक्ष पुरोला के नेतृत्व में पुरोला पुलिस टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये  ग्राम रौन पुलिया के पास जंगल में छापामारी करते हुये 32 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। शराब की तस्करी कर रही 2 महिलाओं को पुलिस की भनक लगते ही वह शराब तथा अपनी-अपनी कंडी (घिलड़ा) जंगल में छोड़कर भाग गये। महिलाओ के विरुद्ध थाना पुरोला पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया है। अभियुक्ताओं की तलाश की जा रही है।

वहीं पुरोला पुलिस की टीम द्वारा धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत धोखाधड़ी के मामले में वारंटी अभियुक्त राकेश सिंह पडियार(43 वर्ष) को बीते रोज मोगरा पुल, गैस एजेंसी के पास नौगांव से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!