उत्तराखंड

भारी बारिश के कारण खेतों में घुसा पानी, फसल हुई बरबाद

पुरोला (कुमारकोट ) – पुरोला विकास खंड के कुमारकोट गांव में भारी बारिस से बायाँ से आने वाला नाला उफान पर चढ़ गया जिस कारण  पीएमजेएसवाई के  द्वारा बनाए गए स्कवर के तीनों पाइप बंद होने से नाले  का पानी खेतोँ में घुस गया है जिससे खेतोँ का भारी कटाव और फसल बर्बाद हो गई है । ग्रामीणों ने विभाग के ठेकेदार पर आरोप लगाया कि सुरक्षा हेतु जो एक माह पूर्व दीवार लगाई थी वह एक महीने में ही टूट गई। ठेकेदार ने जे सी बी से नाले में पूरा खनन किया जिस कारण  पानी बहुत तेजी से आने के कारण यह नुकसान हुआ है । ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारी से मांग की है कि स्कवर पर लगे पाइपों को हटा दिया जाय,ताकि पानी का बहाव सीधा आगे बढे। विभाग स्थलीय निरिक्षण कर  वहाँ पर सिंपल प्लेन रपटा ही बनाये।
ग्रामीण वीरेंद्र सिंह राणा, सोबेन्द्र सिँह, नृपेंद्र सिंह, सुनील सिंह, अनिल, अरविन्द, अचपाली देवी, कमला देवी, राजकुमारी, दशरथी, दिग्विजय सिंह, नीलम, जगपाल सिंह, मंगल देई विनीता, शुभ भवन सिंह आदि ने रोड़ पर बने स्कवर तोड़ने और पुलिया बनाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!