उत्तराखंड

यमनोत्री धाम के स्यानाचट्टी क्षेत्र के कुपड़ा खड्ड में चट्टानी मलबा आने से यमुना का प्रवाह हुआ अवरुद्ध

बड़कोट – उत्तरकाशी जनपद के स्यानाचट्टी क्षेत्र के कुपड़ा खड्ड में चट्टानी मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध हो गया, जिससे नदी ने झील का रूप ले लिया। झील का पानी अब स्यानाचट्टी कस्बे तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग ने स्यानाचट्टी में स्थित सभी घरों और होटलों को तत्काल खाली करवाया, वहीं यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में चेतावनी जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटर ब्रिज तक पानी में डूब गया है। जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!