उत्तराखंड

पुरोला विकास खंड केअंतर्गत धिवरा ग्राम पंचायत में लगा स्वस्थ्या शिविर

पुरोला (धिवरा )  – विकास खंड पुरोला के अंतर्गत ग्राम पंचायत धिवरा (उपला) में उपजिलाचिकित्सालय से आई डॉक्टरों की टीम ने विकास खण्ड की प्रमुख निशिता शाह एवं प्रधान ग्राम पंचायत ललिता राणा की अध्यक्षता में एक शिविर का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम मनीषा शर्मा अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण पुरोला के द्वारा करवाया गया।प्रमुख निशिता ने कहा कि इस तरह के शिविर लगाने से असमर्थ लोगों को घर पर ही दवा दी गयी जो कि एक अच्छी पहल है।प्रधान ग्राम पंचायत ललिता राणा ने डॉक्टरों की टीम की आगवानी कर उनका आभार प्रकट किया।ग्रामीणों ने मनीषा शर्मा की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुये कहा कि एक माह में एक बार इसी तरह शिविर का आयोजन होना चाहिए ताकि बुजुर्गों व असमर्थ लोगों का इलाज घर पर ही हो सके।डॉक्टरों द्वारा लगभग 50 ग्रामीणों की जांचे की गई व उन्हें दवा दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!