सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं , चारधाम मार्गों पर चेकिंग अभियान
सुगम व सुरक्षित यात्रा, हमारी प्राथमिकता – एसपी
उत्तरकाशी – चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। गंगोत्री एवं यमुनोत्री यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सडक दुर्घटनाों पर अकुंश तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद मुख्यालय के आस-पास चेकिंग अभियान चलाते हुये ओवरस्पीड, नो पार्किंग, बिना हेलमेट, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग जैसे यातायात नियम उल्लंघनों पर 26 के चालान करते हुए दिन के समय भीड़भाड़/बाजार क्षेत्रों में प्रवेश करने पर 2 भारी वाहनों (ट्रकों) को सीज किया गया। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई। चारधाम यात्रा के दौरान भारी वाहनों को केवल रात्रि में निर्धारित समयानुसार आवागमन करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

