उत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले चार व्यक्तियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

उत्तरकाशी– जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा जोशियाड़ा पार्किंग/पार्क क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर हुड़दंग एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 04 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया।

पार्क क्षेत्र में पूर्व में भी शराब पीकर हुड़दंग करने की शिकायतें लगातार पुलिस को प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों के दृष्टिगत पुलिस द्वारा पार्किंग/पार्क क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें चारों व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। गिरफ्तार व्यक्तियों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के उपरांत उनके विरुद्ध वैधानिक चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपक्कड़ के साथ-साथ यातायात नियमों एंव उपद्रवियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर लगाम कसी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!