अमर शहीद श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
उत्तरकाशी 25 जुलाई 2026
उत्तरकाशी – तरुण तपस्वी, टिहरी जनक्रांति के जननायक एवं अमर शहीद श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने विकास भवन परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अमर शहीद श्रीदेव सुमन का त्याग, संघर्ष और राष्ट्र तथा समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने टिहरी रियासत की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध लोकतांत्रिक अधिकारों एवं जनहित के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन हमें सत्य, न्याय, स्वाभिमान तथा जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अमर शहीद श्रीदेव सुमन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन के प्रति अपनी कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया।

