उत्तराखंड

710 ग्राम चरस के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशामुक्त अभियान के तहत नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का एक्शन

उत्तरकाशी – ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के दिशा-निर्देशन में जनपद उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली  दिनेश कुमार के नेतृत्व में आज प्रातः डुण्डा पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान डुण्डा तहसील तिराहा के पास से खेम सिंह बोहरा नाम के एक व्यक्ति को चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 710 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी में धारा 20/08 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त – खेम सिंह बोहरा पुत्र सुरजन सिंह, निवासी ग्राम सिला, मनेरी, उत्तरकाशी।(उम्र -43वर्ष)

बरामद माल – 710 ग्राम चरस (अनुमानित कीमत: ₹1,42,000/-)

पुलिस टीम

1. उ0नि0 प्रकाश राणा, (चौकी प्रभारी डुण्डा)

2. का0 राजेन्द्र सिंह

3. का0 अनिल नौटियाल

 

वर्ष 2026 में उत्तरकाशी पुलिस की NDPS के विरुद्ध कार्रवाई

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक *NDPS Act के 27 मामलों में 34 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान लगभग ₹52.65 लाख मूल्य की 9 किलोग्राम से अधिक चरस एवं 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!