उत्तराखंड

राजपुर थाना क्षेत्र में जोहड़ी गांव मे सघन चेकिंग के दौरान बदमाश को लगी गोली हुआ घायल

देहरादून – ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों की जानकारी मिलने पर,बदमाशों का पीछा करने पर, गुनियाल गांव की जंगल पर,एक बदमाश को धर दबोचा,दूसरे बदमाश का पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग किया गया ।पुलिस द्वारा आत्मरक्षा मे जवाबी फायरिंग की गई,
मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में किए गए फायर में बदमाश के पैर में गोली लगी,जिससे बदमाश घायल हो गया,घायल बदमाश को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया, घटनास्थल से बदमाश से एक पिस्टल बरामद हुई, घटना की सूचना पर तत्काल उच्चअधिकारी घटनास्थल पहुंचे हैं फिल्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है।एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी द्वारा घटनास्थल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व चिकित्सालय जाकर घायल बदमाश के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली गई व उपस्थित अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!