उत्तराखंड

निर्माणाधीन बिल्डिंग मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया सामान व घटना में प्रयुक्त वाहन हुआ बरामद

देहरादून –  आलोक नौटियाल पुत्र दत्ताराम नौटियाल निवासी सृष्टि बिहार देहरादून ने थाना नेहरू कॉलोनी पर आकर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 14/03/2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नवनिर्माणाधीन बिल्डिंग से बिजली के तारो का बंडल चोरी कर लिया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0-102/26 धारा-305(a) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया।  सूचना पर दिनांक 21/03/2026 को घटना में शामिल अभियुक्त अब्दुल अहमद उर्फ मंटू पुत्र कबूल को बहादराबाद बाईपास से घटना में चोरी किये गए तार व घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्त

अब्दुल अहमद उर्फ मंटू पुत्र कबूल निवासी डेरा गांव थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार

बरामदगी

12 बंडल बिजली के तार

घटना में प्रयुक्त वाहन

कार संख्या UK08S-5445
CHEVROLET CRUZE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!