उत्तराखंड

लोकपर्व हरेला पर उत्तरकाशी पुलिस का वृहद वृक्षारोपण अभियान

प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन तथा हरित भविष्य के लिए दिया जनसंदेश

उत्तरकाशी – उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक लोकपर्व हरेला के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपदभर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित कर श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम सहित जनपद के समस्त थाना, चौकी, शाखा एवं पुलिस इकाइयों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानसू में आयोजित मुख्य वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने चींवा, नाल्ड गांव में वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  द्वारा बताया गया कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, पर्यावरण संरक्षण की संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट के दौर में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाए।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण, नियमित देखभाल एवं संवर्धन करना भी हमारी सामूहिक और नैतिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधे को वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!