उत्तराखंड

सेवा, सुशासन, समर्पण” की भावना के साथ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रा.इ.कॉलेज हुडोली में जन सेवा शिविर आयोजित

शिविर में 167 लोगों को किया गया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित

सेवा पखवाड़ा के माध्यम से आमजन तक पहुंच रही शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं

पुरोला (हुडोली) –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में जनपद में संचालित “सेवा, सुशासन, समर्पण “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” थीम पर आधारित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखण्ड पुरोला के राजकीय इंटर कॉलेज हुडोली में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जन शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना, लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।

जन सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, स्टालों में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं, आवेदन संबंधी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं के बारे में बताया गया।

जन सेवा शिविर में उपाध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद अभिषेक शाही, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश द्वारा ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 05 समस्याओ को सुना। प्राप्त प्रकरणों में से 03 का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। बाल विकास विभाग द्वारा 03 लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की। पशुपालन विभाग द्वारा 65 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग द्वारा 22 जाति प्रमाण पत्र, हिस्सा प्रमाण पत्र आदि बनाए गए। सहकारिता विभाग द्वारा 02, कृषि विभाग द्वारा 10, समाज कल्याण विभाग द्वारा 15, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 05, खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 04, पंचायतीराज विभाग द्वारा 27 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

जनपद में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे जन सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिससे लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी उपलब्ध हो रहा है।

शिविर में उपाध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद अभिषेक शाही, ग्राम प्रधान हेमराज, विजेन्द्र रावत, अतोल चौहान, विक्रम नेगी, त्रिपन रावत, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, खंड विकास अधिकारी सुरेश चौहान, नोडल अधिकारी आशीष कुमार  तहसीलदार कमल राठौर, डा o चंद्र मोहन सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!