पुलिस ने श्री गंगोत्री धाम में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क एवम मुस्तैद
गंगोत्री (उत्तरकाशी ) – श्रावण मास के दौरान श्री गंगोत्री धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ जल लेने पहुंच रहे हैं। कांवड़ियों की लगातार बढ़ती भीड़ तथा बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह से सतर्क एवं मुस्तैद है।
श्री गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की निर्बाध आवाजाही एवं सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक हर्षिल प्रदीप तोमर के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रोड़, मार्गों एवं प्रमुख स्थलों पर किए गए अनावश्यक अतिक्रमण को हटाकर मार्गों को सुचारु बनाया गया, जिससे श्रद्धालुओं का आवागमन सुरक्षित एवं व्यवस्थित बना रहे।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा स्थानीय व्यापारियों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से संवाद स्थापित करते हुए यात्रा/पुलिस व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सड़क एवं पैदल मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़े। मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

