जनपद उत्तरकाशी पुलिस में कार्यरत हे0कानि0पु0 के हुए प्रमोशन
उत्तरकाशी – जनपद उत्तरकाशी पुलिस में कार्यरत हे0कानि0प0 सुभाष चंद्र एवं हे0कानि0 अमित कुमार के अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय एवं पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा दोनों जवानों को पदचिह्न (बैज) अलंकृत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया ।

